Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
25 Apr, 2026

अग्निमित्रा पाल पर हमले में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है और अन्य की तलाश जारी है।

आसनसोल, 25 अप्रैल।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश कमेटी की उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पाल पर कथित जानलेवा हमले के मामले में हीरापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांकुड़ा जिले के खतरा ढलाई रोड, जीवनपुर निवासी जयंत विश्वास की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। शिकायत ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसके बाद बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हीरापुर थाना क्षेत्र के रहमत नगर निवासी 49 वर्षीय असगर अली को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी अंजन मंडल की ओर से की गई अपील पर अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जब अग्निमित्रा पाल अपने क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का दौरा कर रही थीं। इसी दौरान रहमत नगर इलाके में उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर पत्थर फेंका गया, जिससे वाहन का पिछला शीशा टूट गया। घटना के बाद उन्होंने हीरापुर थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना के बाद उनकी गाड़ी में हेलमेट पहनकर बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे राजनीतिक माहौल में भी हलचल देखी गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आलम नगर उर्दू स्कूल स्थित मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान कथित रूप से तृणमूल समर्थकों ने हमला किया और वाहन पर पथराव किया। इसे हत्या के प्रयास के रूप में दर्ज करते हुए संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़