Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
26 May, 2026

प्रधानमंत्री मोदी पर केंद्रित शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का पूसा में होगा विमोचन, बड़े नेता रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज पूसा में किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होकर नेतृत्व और विकास यात्रा पर आधारित इस कृति का लोकार्पण करेंगे।

नई दिल्ली, 26 मई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ‘पूसा’ के भारतरत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह सभागार राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में स्थित है।

यह पुस्तक शिवराज सिंह चौहान की आत्मीय और प्रेरणादायी रचना मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े अपने अनुभवों और सीखों को साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, समाजसेवी, लेखक और पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

‘अपनापन’ में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में अपने अनुभवों को आत्मसात करते हुए एक विचार यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसमें संगठन, समर्पण और सेवा भाव के माध्यम से नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के संदेश उभरकर सामने आते हैं।

गौरतलब है कि आज ही के दिन 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में 12 वर्षों की विकास यात्रा को गौरवशाली बताते हुए इसे देश के नव निर्माण और जन आकांक्षाओं की पूर्ति का कालखंड बताया।

उन्होंने अपने संदेश में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आधार बनाते हुए गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में आए बदलाव को रेखांकित किया और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़