Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
12 Jun, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नरेला में महा-जनसंपर्क अभियान, मंत्री सारंग ने गिनाईं उपलब्धियां

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महा-जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

भोपाल, 12 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” महा-जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया।

अभियान के तहत मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पिछले 12 वर्षों की विकास उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ घर-घर संपर्क अभियान चलाया तथा नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 जैसी प्रमुख योजनाओं के लाभों के बारे में बताया।

अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का भी आयोजन किया गया, जहां पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इन शिविरों में संबल योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, बीमा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं और वैश्विक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़