Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
11 Sep, 2026

घर से नाराज होकर ट्रेन से निकली युवती जबलपुर में मिली, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

जबलपुर जीआरपी ने घर से नाराज होकर ट्रेन से निकली 20 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके पिता को सौंप दिया।

जबलपुर, 11 सितंबर।

घर से नाराज होकर ट्रेन से निकली 20 वर्षीय युवती को जबलपुर जीआरपी ने समय रहते सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवती मानिकपुर, चित्रकूट स्थित अपने घर से नाराज होकर ट्रेन क्रमांक 12321 में सवार होकर निकल गई थी। उसके ट्रेन से जाने की सूचना जबलपुर जीआरपी थाने को मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को सकुशल खोज लिया और जीआरपी थाने लेकर पहुंचे। यहां महिला आरक्षक आकृति मिश्रा की निगरानी में युवती को सुरक्षित रखा गया।

पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को अपने परिजनों का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद जीआरपी ने उसके पिता से संपर्क कर बेटी के जबलपुर में सुरक्षित मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे।

पुलिस ने आवश्यक तस्दीक और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने जीआरपी की तत्परता के लिए पुलिस का आभार जताया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़