कोलकाता, 28 मार्च
चुनावी माहौल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में एक कारोबारी के फ्लैट पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के माध्यम से कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है।
सूत्रों के अनुसार, बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित बहुमंजिला आवासीय परिसर में ईडी के अधिकारी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। एजेंसी को संदेह है कि यह कारोबारी कई सौ करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले में शामिल हो सकता है और कथित भ्रष्टाचार से आर्थिक लाभ उठाया।
तलाशी के दौरान ईडी ने कारोबारी के बैंकिंग लेनदेन, वित्तीय दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की समीक्षा की। साथ ही, इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिसर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर केंद्रीय बल तैनात किए गए। ईडी कोलकाता इस मामले में आसपास के सात से आठ अन्य स्थानों पर भी समानांतर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कई लोगों से निवेश के नाम पर पैसा लिया गया, लेकिन परियोजनाओं को पूरा नहीं किया गया और जमा धनराशि अन्यत्र स्थानांतरित कर दी गई।
मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई है और जांच एजेंसी आने वाले दिनों में और खुलासे करने की संभावना जता रही है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


