Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
16 Feb, 2026

कुरसेला स्टेट हाट में आग, 300 परिवार हुए बेघर, 10 करोड़ का नुकसान

कुरसेला के स्टेट हाट में आग लगने से 300 से ज्यादा झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक हो गईं। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सब्जी जैसी कई दुकानें प्रभावित हुईं। दुकानदारों ने एनएच-31 और स्टेट हाईवे जाम कर मुआवजे की मांग की।

कटिहार, 16 फरवरी।

जिले के कुरसेला स्टेट हाट में सोमवार को आग लगने से करीब 300 से अधिक टीन और फूस की झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की चपेट में कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, मसाला, सब्जी, चाय-नाश्ता और टेलरिंग की दुकाने भी आ गईं, जिससे करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय दुकानदारों ने दमकल विभाग की देरी को आग फैलने का मुख्य कारण बताया। छोटी गाड़ी जब आई तो पानी जल्दी खत्म हो गया और बड़ी गाड़ी पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

पीड़ितों ने सोमवार सुबह गुस्से में एनएच-31 और स्टेट हाईवे 77 को जाम कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी, विधायक और सांसद मौके पर आकर मुआवजे और पुनर्निर्माण का भरोसा नहीं देंगे, जाम नहीं हटेगा।

सदर एसडीएम प्रद्युम्न सिंह और डीएसपी रंजन सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी और आग की वजह की जांच होगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़