Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
31 Jul, 2026

भोपाल चौक बाजार की कपड़ा दुकान में आग, व्यापारियों ने संभाली स्थिति

भोपाल के चौक बाजार में कपड़ा दुकान में लगी आग पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

भोपाल, 31 जुलाई।

राजधानी के चौक बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों और व्यापारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और अपने प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। घटना में दुकान को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, चौक बाजार स्थित नेमा डिजाइनर स्टूडियो में यह आग लगी थी। दुकान में दुल्हन के लहंगे सहित अन्य कपड़े रखे हुए थे। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी गई, लेकिन मौके तक पहुंचने में दमकल को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोती मस्जिद के पास पुलिस की ओर से की गई बेरिकेडिंग और वन-वे व्यवस्था के कारण दमकल वाहन सीधे नहीं पहुंच सका। इसके अलावा संकरे रास्ते और सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों के कारण भी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दमकल करीब 40 से 50 मिनट की देरी से पहुंची। देरी को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी। हालांकि, इससे पहले ही दुकानदारों और आसपास के व्यापारियों ने मिलकर आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चौक बाजार में आसपास कई दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं, ऐसे में आग फैलने पर बड़ा नुकसान हो सकता था।

आग बुझने के बाद दुकान की स्थिति खराब हो गई। स्थानीय व्यापारियों और लोगों के प्रयास से स्थिति को संभाल लिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़