Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
31 Jul, 2026

मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी में स्वच्छता और योजनाओं की समीक्षा की

मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पिपलिया मंडी क्षेत्र का दौरा कर ट्रेंचिंग ग्राउंड, विकास योजनाओं और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।

मंदसौर, 31 जुलाई।

मंदसौर के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने शुक्रवार को पिपलिया मंडी क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पिपलिया मंडी ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर स्वच्छता व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां पौधारोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने पिपलिया मंडी विश्राम गृह में विकासखंड स्तरीय बैठक लेकर क्षेत्र में चल रही शासन की योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ी संचालन, एनआरसी केंद्रों की स्थिति और ड्रॉप आउट बच्चों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षेत्र के स्कूलों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्टाफ और विद्यार्थियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने पुरानी मनरेगा योजना और वर्तमान वीबी जी राम जी योजना के तहत हुए भौतिक और वित्तीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व मामलों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं।

कलेक्टर ने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में पेयजल की कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर ने पेयजल स्रोतों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था भी तैयार रखी जाए।

बैठक में विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़