Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
31 Jul, 2026

सतना पहुंचा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान का रथ, भाजपा कार्यालय में हुआ पूजन

संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू हुआ सामाजिक समरसता संकल्प अभियान का रथ सतना पहुंचा, जहां भाजपा कार्यालय में कलश पूजन किया गया।

सतना, 31 जुलाई।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए सामाजिक समरसता संकल्प अभियान का रथ शुक्रवार को पहुंचा। जिले में प्रवेश के दौरान बेला में रथ का भव्य स्वागत किया गया।

रथ की अगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय और रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह ने की। इसके बाद रथ रामपुर बाघेलान और माधवगढ़ होते हुए सतना पहुंचा।

सतना भाजपा कार्यालय में रथ पहुंचने पर कलश वंदन और पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा कर अभियान की सफलता की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह और जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में समानता, सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश पहुंचाना है।

बताया गया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 संत रविदास जयंती तक करीब छह महीने चलेगा। इस दौरान रथ जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, विजय तिवारी, श्रीकृष्ण द्विवेदी, मुरारी सोनी, जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र दाहिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़