Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
31 Jul, 2026

भोपाल में एमडी ड्रग्स और गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, नशा नेटवर्क की जांच शुरू

भोपाल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स और गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 31 जुलाई।

राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अयोध्यानगर और कोलार रोड थाना पुलिस की कार्रवाई में एमडी ड्रग्स और गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थों के साथ एक कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

चाय कैफे की आड़ में एमडी ड्रग्स बेचने का आरोप

अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीनाल रेजीडेंसी क्षेत्र से दो युवकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 3 ग्राम एमडी ड्रग्स, मारुति इग्निस कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान हर्ष सोनी (26) निवासी छत्रपति नगर और दीपक ठाकुर (26) निवासी राधाकृष्णपुरम कॉलोनी, अयोध्या बायपास के रूप में की है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कम कीमत पर एमडी ड्रग्स खरीदकर कॉलेज छात्रों और युवाओं को अधिक दाम में बेचते थे। पुलिस के अनुसार दोनों चाय कैफे की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे और उनका नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है।

कोलार में गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरी कार्रवाई में कोलार रोड थाना पुलिस ने जीवनदास मानिकपुरी (63) को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ने दामखेड़ा स्थित अपने घर में अवैध गांजा छिपाकर रखा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर घर की तलाशी ली, जहां से 339 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए एक गांजा तस्कर से पूछताछ में जीवनदास से खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

नशे के खिलाफ अभियान जारी

भोपाल पुलिस ने बताया कि शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रग्स और गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़