Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
31 Jul, 2026

खेलो इंडिया योजना का विस्तार, युवाओं के लिए 36,441 करोड़ मंजूर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेलो इंडिया योजना के विस्तार और राष्ट्रीय खेल महासंघों की सहायता के लिए 36,441 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

नई दिल्ली, 31 जुलाई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता देने वाली योजना को भी मंजूरी मिली है।

दोनों योजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक कुल 36,441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नई दिल्ली में जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह फैसला युवाओं के विकास और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि विस्तारित योजना से प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी क्षमता निखारने और खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए स्पष्ट अवसर मिलेंगे।

मंत्री ने बताया कि इस योजना के माध्यम से देशभर में जमीनी स्तर से लेकर ओलंपिक स्तर तक प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़