Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
31 Jul, 2026

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 682 अरब डॉलर के पार, गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.118 अरब डॉलर बढ़कर 682.23 अरब डॉलर हो गया है और गोल्ड रिजर्व में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 31 जुलाई।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़कर 682.23 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 6.118 अरब डॉलर बढ़कर 682.2354 अरब डॉलर हो गया।

इससे पहले 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 1.08 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह 676.237 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। लगातार दो सप्ताह की वृद्धि से संकेत मिल रहे हैं कि वर्ष की शुरुआत में आई गिरावट के बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार जारी है।

आरबीआई के अनुसार, समीक्षा अवधि में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया। वहीं विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 4.873 अरब डॉलर बढ़कर 555.929 अरब डॉलर पर पहुंच गईं।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में यूरो, पाउंड और जापानी येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल रहता है।

समीक्षा अवधि में स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। एसडीआर 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.617 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण आई गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सुधार हो रहा है।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा था। रुपये में अत्यधिक कमजोरी को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई ने विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया था, जिससे भंडार में कुछ कमी आई थी।

आरबीआई का कहना है कि वह विदेशी मुद्रा बाजार पर लगातार नजर रखता है और केवल अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने तथा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करता है। केंद्रीय बैंक किसी निश्चित विनिमय दर को लक्ष्य बनाकर काम नहीं करता।

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत फॉरेक्स रिजर्व भारत को आयात भुगतान, बाहरी देनदारियों के प्रबंधन और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने में मदद करता है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़