Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
31 Jul, 2026

राजगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई बस, बुजुर्ग की मौत और 6 यात्री घायल

राजगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बस के खड़े ट्रक से टकराने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और छह यात्री घायल हो गए।

राजगढ़, 31 जुलाई।

राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करनवास थाना क्षेत्र के पनाली जोड़ के पास यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत छह यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बाबा ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-33 पी-1086 ब्यावरा से पचोर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे पनाली जोड़ स्थित एक होटल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक आरजे-11 जीडी-8377 में बस पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को मदद पहुंचाई। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की सहायता से पचोर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में अनिल (12) पुत्र रामबाबू वर्मा निवासी चाचाखेड़ी, कृष्णा (17) पुत्र सुरेश वर्मा निवासी पांजरी, शांताबाई (50) पत्नी रोडजी निवासी हाडाहेड़ी, मोहन (35) पुत्र गंगाराम निवासी खजूरी, गोकुल (65) पुत्र शंकरलाल मालाकार निवासी करनवास और होकम सिंह (75) पुत्र चंपालाल वर्मा निवासी पांजरी शामिल हैं।

अस्पताल में उपचार के दौरान एक अज्ञात घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए गोकुल को भोपाल रेफर किया गया, जबकि होकम सिंह को राजगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़