Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रक्षा व सुरक्षा
31 Jul, 2026

राजौरी जंगल में आतंकी ठिकाना मिला, सुरक्षाबलों ने शुरू की तलाशी

राजौरी के जंगल में संदिग्ध आतंकी ठिकाना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

राजौरी, 31 जुलाई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को जंगल क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी ठिकाना मिला है। ठिकाने से खाने-पीने का सामान और खाना बनाने से जुड़ी सामग्री बरामद होने के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार यह ठिकाना थानामंडी के भंगई जंगल इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान मिला। इसे घने जंगल और झाड़ियों के बीच बनाया गया था। मौके से चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, चाकू, लाइटर और प्लास्टिक शीट बरामद की गई है। इसके अलावा एक पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और प्लास्टिक की बोतल भी मिली है।

ठिकाना मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके में संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी जारी है। सुरक्षाबल पूरे इलाके की जांच कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़