नई दिल्ली, 31 जुलाई।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि ठाणे में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। इस मुश्किल समय में प्रधानमंत्री की संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। राहत कोष से घोषित सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
बताया गया कि गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई थी। बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी इलाके में हुए इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।
















