Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
31 Jul, 2026

भोपाल में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत, एफआईआर नहीं होने का आरोप

भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में युवती ने छेड़छाड़ और पीछा करने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल, 31 जुलाई।

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने की शिकायत के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक प्रकरण दर्ज नहीं किया है, जबकि संबंधित युवक अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

होशंगाबाद रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने मिसरोद थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 12 जुलाई की सुबह करीब 8:40 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनका पीछा करने लगा और उनके सामने अश्लील व अभद्र इशारे किए।

युवती ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गईं और तुरंत घर लौट आईं। घटना के समय वह स्कूटी का नंबर और युवक की पहचान नहीं कर सकीं।

इसके बाद उन्होंने आसपास रहने वाली महिलाओं से जानकारी जुटाई तो पता चला कि संदिग्ध युवक क्षेत्र में पहले भी आता-जाता रहता है। इसके बाद पीड़िता ने मिसरोद थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन उनका आरोप है कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी के खुलेआम घूमने से उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है और मामले में जल्द कार्रवाई की जरूरत है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी निगरानी के लिए मिसरोद थाने को उन चुनिंदा थानों में शामिल किया है, जहां दो थाना प्रभारियों की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद शिकायत पर कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मिनी शुक्ला ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़