Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
31 Jul, 2026

भोपाल में अवैध दो मंजिला बिल्डिंग पर चली जेसीबी, नगर निगम ने की कार्रवाई

भोपाल के सुभालय विहार में नगर निगम ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत बने दो मंजिला अवैध भवन को जेसीबी से हटाया है।

भोपाल, 31 जुलाई।

राजधानी के बावड़ियाकलां स्थित सुभालय विहार में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मंजिला भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अनुसार, यह निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत और नियमों का उल्लंघन कर किया गया था।

जानकारी के अनुसार, सुभालय परिसर में स्थित गौरव गृह निर्माण सहकारी समिति के मकान क्रमांक बी-93 पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम की जांच में सामने आया कि इस संपत्ति के मूल भूखंड का क्षेत्रफल 1312 वर्गमीटर था, जबकि मौके पर करीब 900 वर्गमीटर हिस्से में जी+1 यानी भूतल और प्रथम तल का निर्माण कर लिया गया था।

नगर निगम के मुताबिक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से स्वीकृत ले-आउट में इस भूखंड को एकल भूखंड के रूप में निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद भूखंड का अनधिकृत विभाजन कर सहकारी समिति के भूखंडों का विक्रय किया गया और स्वीकृत योजना के विपरीत निर्माण किया गया।

जांच के बाद नगर निगम ने नियमानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारी और निगम का अमला मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी की मदद से दो मंजिला भवन को गिराया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़