नेपाल
13 May, 2026

नेपाल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 25 से घटकर 18 हुई मंत्रालयों की संख्या

नेपाल सरकार ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 कर दी है और कार्यविभाजन नियमावली को मंजूरी दे दी है।

काठमांडू, 13 मई।

नेपाल सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए मंत्रिपरिषद् से मंजूरी के बाद मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 कर दी है। बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद् बैठक में नई कार्यविभाजन नियमावली को स्वीकृति दी गई, जिससे संघीय सरकार के मंत्रालयों के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया।

पुराने संघीय ढांचे के तहत प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् कार्यालय सहित 22 मंत्री और 3 राज्य मंत्रियों की व्यवस्था थी। संविधान में भी अधिकतम 25 मंत्रियों की सीमा तय की गई थी।

नए निर्णय के अनुसार अब संघीय सरकार प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् कार्यालय सहित कुल 18 मंत्रालयों के साथ कार्य करेगी। इसके साथ ही संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन मंत्रालय कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस पुनर्गठन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाना और सरकारी कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़