Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
26 Oct, 2026

मंदसौर में धूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, समाज की एकता पर जोर

मंदसौर में सकल वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्साह से मनाई और वक्ताओं ने सामाजिक एकता, अधिकारों की रक्षा तथा महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

मंदसौर, 26 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को सकल वाल्मीकि समाज की ओर से गांधी चौराहा स्थित श्याम बाबा मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। आयोजन में समाज की महिलाओं, वरिष्ठजनों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद समाज के प्रबुद्धजनों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और योगदान पर अपने विचार रखे।

वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के प्रदेश महामंत्री एवं उज्जैन संभाग प्रभारी विनोद खैरालिया ने कहा कि समाज को महापुरुषों और गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सामाजिक अधिकारों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत सामाजिक नेतृत्व की आवश्यकता बताई।

थानसिंह घावरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी लेखनी से रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की। इसी तरह समाज को भी अपनी कलम का उपयोग उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए करना चाहिए।

समाज के पटेल मुकेश चनाल ने महर्षि वाल्मीकि की कठिन तपस्या और उनके ब्रह्मज्ञानी बनने की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि तपस्या के दौरान उनका शरीर दीमकों से ढक गया था और केवल होंठ तथा आंखें दिखाई देते थे। हेमा कंडारे ने समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश देते हुए भविष्य में जयंती को और भव्य रूप से मनाने की बात कही।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़