Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
26 Oct, 2026

नरसिंहपुर के बलराम कृषि महोत्सव में आधुनिक खेती पर जोर, प्रगतिशील किसान सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर के बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत खेती, आधुनिक तकनीकों और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा उत्कृष्ट किसानों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला खेती-किसानी और आधुनिक कृषि पद्धतियों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के किसानों की मेहनत और उन्नत खेती के उदाहरण देशभर में देखे जा सकते हैं। उन्होंने महोत्सव को किसानों के सम्मान, कृषि विकास और समृद्धि के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

मुख्यमंत्री सोमवार को नरसिंहपुर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय और खुशहाली बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं, जल संसाधनों के उचित उपयोग और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। सरकार नदी जोड़ो अभियान सहित कृषि और उससे जुड़े व्यवसायों के विकास के लिए प्रयास कर रही है।

डॉ. यादव ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ अधिक आमदनी देने वाली उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने महोत्सव को नई तकनीकों और खेती के बेहतर तरीकों की जानकारी साझा करने का उपयोगी मंच बताया। मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले से अपने विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना की तथा दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसकी समृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। भगवान बलराम की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने की पहल किसानों के सम्मान और कृषि विकास को बढ़ावा देने वाली है। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र सिंह नागेश, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, कप्तान सिंह यादव और रामसनेही पाठक ने भी विचार रखे।

आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी लगी

मंडी परिसर में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों तथा कृषि नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। नरसिंहपुर विकासखंड के चीलाचौनकलां गांव के इन्द्रपाल पटेल ने नरवाई प्रबंधन और सुपर सीडर से बोवनी के काम की जानकारी दी। चीचली विकासखंड के पुसारिया गांव की शिवानी कौरव प्राकृतिक खेती और केंचुआ खाद इकाई के माध्यम से कृषि को बढ़ावा दे रही हैं। गोटेगांव विकासखंड के रीछा गांव के लक्ष्मण पटेल ने भी कृषि और प्राकृतिक खेती से जुड़ी गतिविधियों के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कपिल यार्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे सहित बड़ी संख्या में किसान और गणमान्यजन मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़