बॉलीवुड
15 Apr, 2026

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म में दिव्या दत्ता निभाएंगी खलनायिका का किरदार

मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता की नई फिल्म में दिव्या खलनायिका बनेंगी, कहानी टकराव पर आधारित होगी, फिल्म ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित है और शूटिंग 2026 में शुरू होगी।

मुंबई, 15 अप्रैल

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ दिव्या दत्ता नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में दिव्या एक खलनायिका की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी, जो कहानी में नया मोड़ लेकर आएगी। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित है, जिसकी घोषणा नवंबर 2025 में की गई थी।

सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राणा दग्गुबाती ने संभाली है। बताया जा रहा है कि दिव्या का किरदार केवल नकारात्मक नहीं होगा, बल्कि उसमें कई परतें होंगी, जहां वह एक ओर चालाक और कठोर दिखाई देंगी, वहीं उसमें मानवीय कमजोरियां भी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के किरदारों के बीच होने वाले टकराव और तनाव पर केंद्रित होगी।

फिल्म की शूटिंग जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच शुरू करने की योजना है। हाल ही में दिव्या दत्ता को उनकी वेब सीरीज ‘चिरैया’ के लिए सराहना मिली है। ऐसे में इस फिल्म में उनका नकारात्मक किरदार दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण बन सकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़