मुंबई, 16 अप्रैल
अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके पेड प्रिव्यू शुरू हो गए हैं और इसी के साथ इसका पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है, जिसमें इसे सराहना मिली है।
फिल्म को लेकर सामने आई शुरुआती प्रतिक्रिया में इसे बहुस्तरीय अलौकिक कहानी बताया गया है, जो एक भूत और जीवित पात्रों के बीच अनोखे संबंध को प्रस्तुत करती है। कहानी में डर और हास्य का संतुलित मिश्रण दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल नजर आता है।
मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार के अभिनय को विशेष रूप से सराहा गया है। कहा गया है कि उन्होंने भावनात्मक दृश्यों और हास्यपूर्ण क्षणों के बीच सहजता से बदलाव करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उनकी उपस्थिति फिल्म को मजबूती देती है। वहीं, परेश रावल और राजपाल यादव ने भी अपने अभिनय से फिल्म को सशक्त बनाया है और उनकी आपसी तालमेल ने हास्य को और प्रभावी बनाया है।
फिल्म का पहला भाग खासा प्रभावशाली बताया गया है, जबकि मध्यांतर का दृश्य दर्शकों में रोमांच पैदा करता है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे रहस्य की परतें खोलती है और अंत तक दर्शकों की रुचि बनाए रखती है। फिल्म में डर, हास्य और रहस्य का संतुलन इसे एक मनोरंजक अनुभव बनाता है।
गौरतलब है कि यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अन्य फिल्म के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब यह 16 अप्रैल से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।









.jpg)

.jpg)


