नई दिल्ली, 16 अप्रैल।
अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर पिछले दिनों चल रही चर्चाओं पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज होने की अटकलें सामने आ रही थीं, लेकिन अब निर्माताओं की ओर से साफ कर दिया गया है कि इसे केवल सिनेमाघरों में ही प्रदर्शित किया जाएगा।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार ‘मातृभूमि’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और इसे खास तौर पर थिएटर अनुभव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान और निर्देशक अपूर्वा लखिया दोनों ही इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के पक्ष में हैं। रिलीज में देरी जरूर हो रही है, लेकिन फिलहाल इसे ओटीटी पर लाने की कोई योजना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया है। शुरुआती चरण में इसकी कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बाद इसमें संशोधन किए गए हैं। मंत्रालय ने गलवान घाटी और चीन से जुड़े प्रत्यक्ष संदर्भ हटाने की सलाह दी थी, जिसके बाद निर्माताओं ने कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की है।






.jpg)

.jpg)





