काठमांडू, 17 अप्रैल।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने मातातीर्थ अमावस्या के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नेपाल माता को हमेशा प्रसन्न और मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने इस अवसर पर मातृत्व और मातृभूमि के महत्व को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री शाह ने संदेश में संस्कृत श्लोक “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरियसी” का उल्लेख करते हुए कहा कि माता और जन्मभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश साझा किया।
नेपाल में यह पर्व “आमा को मुख हेर्ने दिन” के रूप में मनाया जाता है, जिसे मातातीर्थ अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपनी माताओं का सम्मान करते हैं, उन्हें उपहार देते हैं और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
जो लोग अपनी मां से दूर रहते हैं, वे फोन या वीडियो कॉल के जरिए उनका आशीर्वाद लेते हैं। प्रधानमंत्री ने भी इस अवसर पर सभी माताओं के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल जीवन की कामना की।





.jpg)




.jpg)
