भोपाल, 17 अप्रैल।
देश के प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की आज शुक्रवार को पुण्यतिथि मनाई गई, जबकि इसी दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती भी रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों ही महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उनका जीवन ज्ञान, शिक्षा और मूल्य आधारित जीवन का प्रेरणास्रोत रहा है तथा उनके आदर्श और विचार युवाओं को शिक्षित, संस्कारित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उनका संपूर्ण जीवन सादगी और जनसेवा का उदाहरण रहा। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति उनका समर्पण राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।




.jpg)

.jpg)





.jpg)
