मध्य प्रदेश
18 Mar, 2026

मंत्री प्रहलाद पटेल का नरसिंहपुर जिले में प्रवास, विभिन्न विकास एवं कृषि कार्यक्रमों में भागीदारी

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर जिले में नल-जल योजना, पुल निर्माण भूमिपूजन, कृषि विज्ञान मेला, मिलेट मेला, दिव्यांग सहायता वितरण और विभिन्न सम्मेलन एवं कार्यशालाओं में शामिल होकर जिले के विकास कार्यों का लाभ पहुंचाया।

भोपाल, 18 मार्च।

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज बुधवार को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा प्रात: 10.20 बजे करेली ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवाकछार में नल-जल योजना के लोकार्पण के साथ शुरू होगा। इसके पश्चात वे प्रात: 11.25 बजे ग्राम पंचायत कपूरी में 127.04 लाख रुपये की लागत से खेदा नदी पर पुल निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर 12.30 बजे मंत्री मंडी रोड नरसिंहपुर स्थित मून लाईट गार्डन पहुंचेंगे और मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे दोपहर 01.05 बजे होटल मिनीएचर में पत्रकार वार्ता करेंगे।

मंत्री प्रहलाद पटेल दोपहर 02.20 बजे कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान मेला एवं मिलेट मिशन के तहत मिलेट मेला में भाग लेंगे। इस दौरान दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

साथ ही वे राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान अंतर्गत निर्वाचित महिला जन-प्रतिनिधियों के एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (व्हीबी-जी राम जी) सम्मेलन और जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्यशाला में शामिल होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।