नेपाल
22 Apr, 2026

मनी लॉन्डिंग विवाद: नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने मनी लॉन्ड्रिंग और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंधों के आरोप में इस्तीफा दिया, यह सरकार से एक महीने में दूसरा इस्तीफा है।

काठमांडू, 22 अप्रैल

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंधों को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए और हितों के टकराव से बचने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने खिलाफ उठे सवालों को गंभीरता से लेते हैं और नैतिकता उनके लिए किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है।

गुरुंग का इस्तीफा नेपाल की नई सरकार में एक महीने में दूसरा इस्तीफा है। इससे पहले 9 अप्रैल को श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को अनुशासनहीनता के आरोप में हटाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुंग और कारोबारी दीपक भट्ट के बीच मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ा। भट्ट को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। भट्ट की गिरफ्तारी के बाद गुरुंग की वित्तीय गतिविधियों और निवेश को लेकर सवाल उठने लगे थे।

कांतिपुर द्वारा प्राप्त बैंक रिकॉर्ड्स के अनुसार, गुरुंग के निजी खाते, उनकी संस्था ‘हामी नेपाल’ और कंपनियों के बीच बड़े पैमाने पर लेनदेन हुए। इनमें से कई ट्रांजैक्शन के सोर्स और उद्देश्य स्पष्ट नहीं हैं। रिकॉर्ड बताते हैं कि ‘हामी नेपाल’ के खाते हिमालयन बैंक और नबिल बैंक में थे, और इन खातों में बड़े पैमाने पर धन का लेनदेन हुआ था।

इसके अलावा, गुरुंग के निजी खाते में कोविड सहायता राशि के रूप में 60 लाख रुपये जमा हुए थे, जिनमें से 25.9 लाख रुपये बाद में उनकी संस्था के खाते में ट्रांसफर किए गए। साथ ही, उनके खाते में कई अन्य बड़ी रकम जमा की गई थी, जिनका सोर्स स्पष्ट नहीं है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़