फर्रुखाबाद, 03 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस प्रशासन ने विवेचना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तीन चौकी इंचार्ज और एक उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी आरती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्ला चौकी के प्रभारी विजय कुमार, ताजपुर चौकी के प्रभारी अनिल सिकरवार, बबना चौकी के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव और शिकायत जांच प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक अमर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को शिकायत जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चौकी इंचार्जों की विवेचना में लापरवाही इस कार्रवाई का मुख्य कारण है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)
.jpg)

.jpg)


