टॉप न्यूज़
22 May, 2026

पांच वर्षीय देवित शाह ने तैराकी में बनाया रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

वापी के पांच वर्षीय देवित शाह ने मात्र ढाई मिनट में 44.8 मीटर तैराकी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान हासिल किया, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

वलसाड, 22 मई ।

गुजरात के वापी क्षेत्र के छरवाड़ा रोड इलाके में रहने वाले पांच वर्षीय बालक देवित शाह ने अपनी असाधारण प्रतिभा से सभी को प्रभावित करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

देवित शाह ने मात्र दो मिनट तीस सेकंड में 44.8 मीटर की तैराकी पूरी कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इतनी कम उम्र में इस प्रकार का प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनकी क्षमता की सराहना कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार देवित को बचपन से ही तैराकी में विशेष रुचि रही है और नियमित अभ्यास तथा निरंतर मेहनत के कारण उसने यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस सफलता के बाद परिवार में हर्ष का माहौल है और क्षेत्रवासी भी उसकी प्रतिभा को लेकर उत्साहित हैं।

आज के समय में जब अधिकांश बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में अधिक समय व्यतीत करते हैं, वहीं देवित ने खेल और विशेष रूप से तैराकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिल रही है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़