अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
11 May, 2026

पैरा आर्मरेसलिंग को ब्रिस्बेन 2032 पैरालंपिक में शामिल होने की मंजूरी, भारत के लिए बढ़ी उम्मीदें

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति द्वारा वैश्विक भागीदारी मानक पूरा होने के बाद पैरा आर्मरेसलिंग के ब्रिस्बेन 2032 पैरालंपिक में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है जिससे भारत की पदक संभावनाएं बढ़ गई हैं।

मुंबई, 11 मई।

पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया और प्रो पंजा लीग ने सोमवार को यह जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई कि पैरा आर्मरेसलिंग ने ब्रिस्बेन 2032 पैरालंपिक खेलों में शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति द्वारा निर्धारित वैश्विक भागीदारी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ की ओर से अतिरिक्त भागीदारी आंकड़े प्रस्तुत किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने इसकी पुष्टि की कि अब इस खेल में 32 से अधिक देशों की नियमित और व्यापक भागीदारी दर्ज हो चुकी है, जिससे इसे पैरालंपिक में शामिल किए जाने की दिशा में मजबूत आधार मिल गया है।

यह उपलब्धि भारत के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि देश में पैरा आर्मरेसलिंग प्रतिभाओं की एक मजबूत और तेजी से उभरती हुई पीढ़ी मौजूद है, जिसने हाल के वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

पिछले कुछ वर्षों में पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया और प्रो पंजा लीग ने पैरा खिलाड़ियों के लिए एक पेशेवर और संगठित मंच विकसित करने पर लगातार काम किया है, जिससे उनकी प्रतिभा को उचित अवसर मिल सके।

प्रो पंजा लीग के दो सत्रों और देशभर में आयोजित बड़े मुकाबलों में पैरा आर्मरेसलिंग श्रेणी को विशेष महत्व दिया गया, जिसके कारण कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला, जिनमें चंदन कुमार बेहरा, बुट्टा सिंह, श्रीनिवास बीवी, मोहन शर्मा और अरविंद रजक जैसे नाम शामिल हैं।

प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास ने इसे भारत और वैश्विक खेल जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि शुरुआत से ही पैरा खिलाड़ियों को समान अवसर देने की दिशा में प्रयास किए गए हैं, जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पदक संभावनाएं मिल सकती हैं।

वहीं पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष और एशियाई आर्मरेसलिंग महासंघ की उपाध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने कहा कि भारत हमेशा से पैरा खेलों में प्रतिभा का केंद्र रहा है और इस मान्यता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी तथा उचित मंच मिलने पर वे विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़