असम
21 Apr, 2026

पवन खेड़ा ने गौहाटी हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, बहु-पासपोर्ट विवाद से मामला गरमाया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए गौहाटी उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। दूसरी ओर बहु-पासपोर्ट से जुड़े आरोपों को लेकर मामला राजनीतिक रूप से तेज हो गया है।

गुवाहाटी, 21 अप्रैल।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गौहाटी उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई प्रस्तावित है।

यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा से जुड़े कथित बहु-पासपोर्ट आरोपों को लेकर फैली जानकारी से संबंधित है। आरोप है कि पवन खेड़ा ने इस मुद्दे पर भ्रामक दावे करते हुए सार्वजनिक प्रचार किया।

सूत्रों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद पवन खेड़ा दिल्ली स्थित अपने आवास से निकलकर कांग्रेस शासित तेलंगाना चले गए। इस घटनाक्रम के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर और अधिक संवेदनशील हो गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़