राजनीति
25 Apr, 2026

गाजीपुर घटना पर राहुल गांधी का आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी ने गाजीपुर बलात्कार और हत्या मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं एक पैटर्न बन चुकी हैं, जिनमें पीड़िता हमेशा दलित, पिछड़ी, आदिवासी या गरीब वर्ग से होती है और अपराधियों को संरक्षण प्राप्त होता है। उन्होंने मणिपुर की घटना का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि हर बार सत्ता चुप रहती है और जिनसे उम्मीद होती है, वे भी मौन रहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि जिस देश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच की भी अपील की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़