उत्तराखंड
25 Apr, 2026

त्यूणी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत, एसडीआरएफ ने शव बाहर निकाला

देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एसडीआरएफ टीम ने तत्काल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को खाई से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

देहरादून, 25 अप्रैल

जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शव को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों द्वारा सुबह लगभग 06:04 बजे एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि हटाल और फिडिज पुल के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। जानकारी मिलते ही त्यूणी पोस्ट से एसडीआरएफ टीम आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि आईसर वाहन (यूके-07 सीडी-5049) करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में केवल चालक ही सवार था, जिसकी दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद स्ट्रेचर की सहायता से स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को सड़क मार्ग तक लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान विपिन सिंह (30 वर्ष) पुत्र सोबेंद्र लाल, निवासी ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़