उत्तर प्रदेश
25 Apr, 2026

डेढ़ौना गांव में हाईटेंशन पोल से लटका मिला युवक का शव, मीरजापुर में सनसनी

मीरजापुर के डेढ़ौना गांव में हाईटेंशन पोल से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

मीरजापुर, 25 अप्रैल।

अदलहाट थाना क्षेत्र के डेढ़ौना गांव के सिवान में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव हाईटेंशन बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। यह घटना कलवरिया नाला के पास की बताई जा रही है।

डेढ़ौना निवासी जय कुमार पटेल, पुत्र शंकर पटेल, शनिवार तड़के पशुओं को चारा देने के बाद घर से बाहर निकले थे। इसके बाद ग्रामीण जब सुबह खेतों की ओर गए तो उन्होंने हाईटेंशन पोल से एक व्यक्ति का शव लटका देखा, जिसकी पहचान जय कुमार पटेल के रूप में हुई। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पूरे क्षेत्र में शोक व दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपनिरीक्षक राजेश राय ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़