उत्तर प्रदेश
25 Apr, 2026

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, पांच घायल

सोनभद्र में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।

सोनभद्र, 25 अप्रैल।

जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी के पास एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कोन थाना क्षेत्र के सासनई गांव से शुक्रवार को बारात रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव गई थी, जहां विवाह समारोह संपन्न होने के बाद रात लगभग दो बजे आठ लोग जायलो कार में सवार होकर वापस अपने गांव के लिए रवाना हुए थे।

रास्ते में सुबह लगभग 03:30 बजे जैसे ही वाहन राबर्ट्सगंज क्षेत्र के लोढ़ी के पास पहुंचा, उसी दौरान चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सासनई गांव निवासी जितेंद्र साहनी (18), दिलीप पासवान (20) और नितेश यादव (25) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल चालक छोटे लाल को बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़