Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
25 Apr, 2026

बंगाल में मौसम का बदलेगा मिजाज, कालबैशाखी का अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल में मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं, जहाँ 'काल बैसाखी' के प्रभाव से तेज़ तूफ़ान और बारिश होने की उम्मीद है, तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

कोलकाता, 24 अप्रैल।

वैशाख माह की तेज धूप और बढ़ती गर्मी से जूझ रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। अलीपुर मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कालबैशाखी यानी आंधी और बारिश की स्थिति बनने का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार से कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से ही दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की शुरुआत हो सकती है। उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार से अगले शुक्रवार तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कालबैशाखी का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में तूफान की तीव्रता अधिक रहने की आशंका जताई गई है। हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, मुर्शिदाबाद, नदिया और बीरभूम जिलों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

समुद्री इलाकों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसी कारण मछुआरों को पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा से लगे समुद्री क्षेत्रों में मंगलवार तक न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर बंगाल में बारिश और आंधी का प्रभाव और अधिक रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है और इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले पांच दिनों में राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका रेखा, जो बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है, इसके अलावा सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं, जिससे आंधी और बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं।

कोलकाता में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़