अपराध
25 Apr, 2026

उमरिया सड़क हादसा: दो चचेरे भाइयों की मौत

उमरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमहा खेरदाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए।

उमरिया, 25 अप्रैल

उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ग्राम अमहा स्थित खेरदाई मंदिर के पास शुक्रवार–शनिवार की दरम्यानी रात हुए सड़क हादसे में घायल दो चचेरे भाइयों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस के आपातकालीन कर्मी ने दी, जिसके अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि अमहा खेरदाई मंदिर के पास सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां चार युवक गंभीर हालत में पड़े हुए मिले, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम बरही निवासी सनन (18) पुत्र सुखराम बैगा और अभिषेक (20) पुत्र बाबूलाल बैगा के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। वहीं शिवम (10) पुत्र दादू राम बैगा तथा छोटू (26) पुत्र आशा राम बैगा निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना नौरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

परिजनों ने बताया कि सभी युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम किरनताल जा रहे थे, इसी दौरान अमहा स्थित खेरमाता मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 04 एमआर 4838 से उनकी बाइक टकरा गई और हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार यह ट्रक खराब होने के कारण पहले से सड़क किनारे खड़ा था और तेज गति से आ रही बाइक उसमें जा घुसी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़