देवरिया, 25 अप्रैल।
देवरिया में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बस स्टेशन क्षेत्र में टीएसआई गुलाब सिंह द्वारा सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बुलेट सवार को रोका गया।
जांच के दौरान वाहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए और यातायात नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 16 हजार रुपये का चालान जारी किया।
टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी वैध दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।










