महाराष्ट्र
28 Mar, 2026

पिंपरी में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, कथित बाबा पुलिस की गिरफ्त में

पिंपरी इलाके में महिला के साथ कथित बाबा द्वारा दुष्कर्म के मामले में आरोपी ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर हड़पसर थाने को सौंपा।

28 मार्च, मुंबई

महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने पिंपरी इलाके में बीती रात महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले कथित बाबा को गिरफ्तार किया। आरोपी ऋषिकेश वैद्य को हड़पसर पुलिस स्टेशन की टीम को सौंपा गया है, और पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने महिला को महादेव का अवतार बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हड़पसर पुलिस टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला को पुणे के एक होटल में बुलाया। वहां उसने महिला को कहा कि मैं महादेव हूं और तुम मेरी पार्वती हो, इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया और फिर वसई इलाके में बुलाकर दोबारा दुष्कर्म किया। बार-बार प्रताड़ना से परेशान महिला ने वसई के मानिकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला हड़पसर पुलिस स्टेशन पुणे में ट्रांसफर किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़