Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

राजगढ़ में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के राजगढ़ की शिवधाम कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने के बाद 25 वर्षीय युवक की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

राजगढ़, 26 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जहरीला पदार्थ खाने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी की है। युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लखन पुत्र रमेश मोगिया के रूप में हुई है। वह शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचावता का निवासी था। पिछले दो से तीन महीने से वह अपनी पत्नी मुस्कान के साथ शिवधाम कॉलोनी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था।

सोमवार दोपहर लखन ने सड़क पर खड़े होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी के ससुराल जाने को लेकर पारिवारिक परिस्थितियां बनी हुई थीं। हालांकि, इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। युवक की कोई संतान नहीं थी।

पुलिस ने घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़