Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
कबड्डी
11 Mar, 2026

रणधीर सिंह सेहरावत बने गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच, प्रो कबड्डी लीग में वापसी

अनुभवी कोच रणधीर सिंह सेहरावत को गुजरात जायंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। अर्जुन पुरस्कार विजेता सेहरावत टीम को प्रो कबड्डी लीग में खिताब दिलाने का लक्ष्य रखेंगे।

अहमदाबाद, 11 मार्च

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने आगामी प्रो कबड्डी लीग सत्र से पहले अनुभवी कोच रणधीर सिंह सेहरावत को गुजरात जायंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया है। ‘कबड्डी के चाणक्य’ के नाम से प्रसिद्ध सेहरावत लीग के सबसे अनुभवी कोचों में गिने जाते हैं।

सेहरावत 2014 से प्रो कबड्डी लीग से जुड़े हैं। उनके मार्गदर्शन में टीमों ने एक बार खिताब जीता और छह बार प्लेऑफ में जगह बनाई। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सेहरावत ने भारतीय रेल कबड्डी टीम के पुरुष और महिला दोनों टीमों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब दिलाए हैं।

खिलाड़ी के रूप में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व किया और एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप 1988, दक्षिण एशियाई खेल 1989 और एशियाई खेल 1990 में भाग लिया। 1990 के एशियाई खेलों में वह उपकप्तान के रूप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

रणधीर सिंह सेहरावत ने कहा कि वह प्रो कबड्डी लीग में वापसी कर खुश हैं और गुजरात जायंट्स के युवा एवं अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताब जीतने की दिशा में काम करेंगे। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी संजय अडेसरा ने कहा कि सेहरावत का अनुभव टीम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़