काठमांडू, 04 नवंबर।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल प्रवास के दौरान बुधवार को विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार भेंट की। विदेश मंत्रालय में हुई इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच सहयोग को व्यापक बनाने और पुराने मैत्रीपूर्ण रिश्तों को नई मजबूती देने पर विचार-विमर्श हुआ।
मिस्री दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे। नेपाल के विदेश सचिव अमृतबहादुर राई के आमंत्रण पर आए मिस्री की अपने नेपाली समकक्ष के साथ बुधवार को औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है।
विदेश सचिव की नेपाल यात्रा नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह के भारत दौरे की तैयारियों से जुड़ी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिस्री गुरुवार को नई दिल्ली लौटेंगे।















