काठमांडू, 04 नवंबर।
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को काठमांडू पहुंचे। वह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। उनकी इस यात्रा को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के प्रस्तावित भारत दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मिस्री की यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा की तैयारियों को आगे बढ़ाना और दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत को गति देना है। काठमांडू पहुंचने के बाद वह आज वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
मिस्री की प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा वह विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और अन्य मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे।
इन बैठकों में नेपाल और भारत के आपसी संबंधों, सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों और प्रधानमंत्री शाह की संभावित भारत यात्रा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। अपना दौरा पूरा करने के बाद मिस्री कल भारत लौटेंगे।















