Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बैंकिंग व वित्त
14 Mar, 2026

नियामकीय निर्देशों की अनदेखी पर मनाप्पुरम फाइनेंस पर आरबीआई की कार्रवाई, 2.70 लाख रुपये का जुर्माना

आरबीआई की जांच में मनाप्पुरम फाइनेंस द्वारा नियामकीय निर्देशों के पालन में कमी सामने आई। इसके बाद केंद्रीय बैंक ने कंपनी पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

मुंबई, 14 मार्च

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनाप्पुरम फाइनेंस पर 2.70 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई कंपनी द्वारा कुछ नियामकीय निर्देशों के पालन में पाई गई कमियों के चलते की है।

आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि निर्देशों के उल्लंघन और उससे जुड़े पत्राचार की जांच के आधार पर कंपनी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कंपनी से पूछा गया था कि निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन न करने के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।

कंपनी द्वारा दिए गए लिखित जवाब और मौखिक दलीलों पर विचार करने के बाद रिजर्व बैंक ने पाया कि मनाप्पुरम फाइनेंस ने कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों को देय वेरिएबल वेतन का भुगतान तय समय से पहले ही पूरा कर दिया था।

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना केवल नियामकीय प्रावधानों के पालन में हुई कमियों के आधार पर लगाया गया है। इसका उद्देश्य कंपनी और उसके ग्राहकों के बीच हुए किसी भी लेन-देन या समझौते की वैधता पर निर्णय देना नहीं है।

आरबीआई ने यह भी कहा कि मौद्रिक जुर्माना लगाने का अर्थ यह नहीं है कि भविष्य में कंपनी के खिलाफ अन्य आवश्यक नियामकीय कार्रवाई नहीं की जा सकती।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़