Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
24 Apr, 2026

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘एसवीसी 63’ ईद 2027 में होगी रिलीज, मुंबई में चल रही शूटिंग

सलमान खान ने अपनी नई फिल्म ‘एसवीसी 63’ की रिलीज डेट ईद 2027 घोषित की है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है वंही फिल्म की शूटिंग मुंबई में जारी है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल।

अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘एसवीसी 63’ को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग सेट से एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद फैंस में फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पोस्ट में सलमान खान ने अपने खास अंदाज में लिखा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए ईद पर रिलीज की घोषणा की गई है और सही समय पर फिल्म का और विवरण साझा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी इस फिल्म को लेकर उतने ही उत्साहित हैं जितने उनके प्रशंसक हैं। उनके संदेश के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।

फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण दिल राजू द्वारा किया जा रहा है। इसमें सलमान खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। अन्य कलाकारों की घोषणा अभी नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, फिल्म का मुहूर्त हाल ही में हुआ है और इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है।

सलमान खान की पिछली फिल्म के अपेक्षित प्रदर्शन के बाद इस नई परियोजना से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिलहाल फैंस फिल्म के आधिकारिक शीर्षक और पहले लुक का इंतजार कर रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़