पटना, 17 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर और बांका जिले का दौरा करेंगे।
भागलपुर जिला में मुख्यमंत्री ₹271 करोड़ की लागत से 56 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा ₹171 करोड़ की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस दौरान जिले में पहले से क्रियान्वित विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद भी आयोजित किया जाएगा।
वहीं, बांका जिले में मुख्यमंत्री ₹591 करोड़ की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही ₹118 करोड़ की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। बांका जिले में भी क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरे का उद्देश्य जिले में विकास और कल्याणकारी योजनाओं की गति बढ़ाना तथा जनता के साथ प्रत्यक्ष संवाद करना है।











