नई दिल्ली , 02 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राज्य और केंद्र के संबंधों, विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में आगामी योजनाओं और सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।









