नई दिल्ली, 21 अप्रैल।
सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने रहे। देश के विभिन्न बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में अलग-अलग स्तर पर कारोबार देखने को मिला।
देशभर में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये से 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,340 रुपये से 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,430 रुपये और 22 कैरेट 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये और 22 कैरेट 1,42,340 रुपये पर बना हुआ है। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,55,330 रुपये और 22 कैरेट 1,42,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,990 रुपये और 22 कैरेट 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। कोलकाता में 24 कैरेट 1,55,280 रुपये और 22 कैरेट 1,42,340 रुपये पर कारोबार हुआ। भोपाल में 24 कैरेट 1,55,330 रुपये और 22 कैरेट 1,42,390 रुपये पर कीमत दर्ज की गई।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,55,430 रुपये और 22 कैरेट 1,42,490 रुपये पर रहा, जबकि पटना में 24 कैरेट 1,55,330 रुपये और 22 कैरेट 1,42,390 रुपये पर कारोबार हुआ। जयपुर में 24 कैरेट 1,55,430 रुपये और 22 कैरेट 1,42,490 रुपये पर कीमत दर्ज की गई।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के दामों में गिरावट का रुख बना रहा। इन सभी शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये और 22 कैरेट 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।



.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)

