शेयर बाज़ार
20 Apr, 2026

शेयर बाजार अपडेट: अमेरिकी और यूरोपीय बढ़त से ग्लोबल मार्केट मजबूत, एशिया में मिला-जुला रुख

वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती रही, जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, निवेशकों की नजर वैश्विक परिस्थितियों पर टिकी।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल।

वैश्विक बाजारों से सोमवार को सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज हल्की गिरावट का संकेत मिला है। यूरोप के बाजारों में भी बीते सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा, जबकि एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख नजर आ रहा है।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद ने अमेरिकी बाजारों को सहारा दिया। इसी कारण एसएंडपी 500 सूचकांक 84.78 अंक की बढ़त के साथ 7,126.06 पर बंद हुआ। नैस्डेक इंडेक्स भी 365.78 अंक चढ़कर 24,468.48 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में 377.39 अंकों की गिरावट के साथ 49,070.04 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

यूरोप के बाजारों में भी मजबूती का रुख जारी रहा। एफटीएसई सूचकांक 0.73 प्रतिशत उछलकर 10,667.63 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 162.43 अंक बढ़कर 8,425.13 पर पहुंचा, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 547.77 अंक की तेजी के साथ 24,702.24 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां मिला-जुला कारोबार हो रहा है। नौ में से छह बाजार हरे निशान में हैं, जबकि तीन में गिरावट दर्ज की जा रही है। गिफ्ट निफ्टी में 0.10 प्रतिशत की कमजोरी आई है। सेट कंपोजिट इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी मामूली गिरावट में हैं।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स, शंघाई कंपोजिट और ताइवान वेटेड इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है। ताइवान का बाजार सबसे ज्यादा उछला है। इसके अलावा कोस्पी, निक्केई और हैंग सेंग सूचकांक भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़