राजनीति
06 Jun, 2026

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए जनसंपर्क और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

लखनऊ, 6 जून।

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जनता तथा सरकार के बीच मजबूत कड़ी का काम करते हैं।

लखनऊ मध्य विधानसभा के मंडल-2 में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास और बदलाव की जो यात्रा तय की है, वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हुई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि जनसंपर्क और जनसेवा ही संगठन की मजबूती का आधार हैं।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों को उनके समक्ष रखा। रक्षा मंत्री ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने लखनऊ प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल की माताजी तथा स्वर्गीय भगवती शुक्ला की धर्मपत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़